पेज की लीड: होलिका दहन के साथ फागुन की विदाई,‌ कल नये साल चैत में होली

Mar 03, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बेरमो कोयलांचल सहित फुसरो शहरी से लेकर गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से होली मिलन समारोहों की मची है धूम

पेज की लीड: होलिका दहन के साथ फागुन की विदाई,‌ कल नये साल चैत में होली

बेरमो, हिटी।बेरमो कोयलांचल सहित फुसरो शहरी और गोमिया, नावाडीह व पेटरवार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से होली मिलन समारोहों की धूम मची है।‌ राजनीतिक दलों, श्रमिक यूनियनों, सामाजिक संगठनों व क्लबों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन का सिलसिला जारी है। रमजान और होली को लेकर बेरमो के विभिन्न थानों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। पुलिस-प्रशासन और पब्लिक ने मिलकर होली मिलन का आनंद लिया। इधर, रविवार को अनेकों जगह होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही फागुन की विदाई दी गई। वहीं मंगलवार को भी होली का आनंद लिया जायेगा परंतु होली तो नये साल चैत में बुधवार को मनायी जायेगी।

बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की संयुक्त अगुवाई में तेनुघाट अतिथि भवन में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संचालन एस कटरियार और तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया। एसडीओ ने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जो सारे भेदभाव मिटाने का संकेत देता है। एसडीपीओ ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। वहीं इससे पहले एसडीओ कार्यालय में एसडीओ व एसडीपीओ की अगुवाई में होली, ईद व रामनवमी को लेकर बैठक की गई। जिक्र किया गया कि त्योहार में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों व अंचलों के बीडीओ व सीओ सहित विभिन्न अंचलों के पुलिस निरीक्षक व थानों से थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी शामिल हुए। नावाडीह थाना प्रांगण में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधि व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी से लेकर आमजनों ने मिलकर आनंद लिया। प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम, सीओ, बेरमो पुलिस अंचल निरीक्षक सह डीएसपी नवल किशोर सिंह, जिप सदस्य, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, विभिन्न पंचायतों के मुखिया व पंसस के अलावा आमजन शामिल हुए। नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी आगंतुकों का आतिथ्य किया। कहा कि होली आपस में मिलने-जुलने व खुशियां बांटने का त्योहार है। इधर, अवर निबंधक कार्यालय परिसर तेनुघाट में दस्तावेज नवीश संघ के द्वारा अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन कुमार के उपस्थिति में मिलन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीरेंद्र सिन्हा, शकूर अंसारी, राजेश सिन्हा, पंकज पाठक, प्रदीप कुमार, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, महेश ठाकुर, योगेश नंदन प्रसाद, रणधीर सिन्हा, जब्बार अंसारी, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे। शैक्षणिक संस्थानों में मना होली मिलन : अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, समिति सदस्य शंकर ठाकुर, प्राचार्य सुधीर सिंह आदि थे। केबी कॉलेज बेरमो में एनएसएस की ओर से होली मिलन समारोह को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने संबोधित किया। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार समेत सभी विभागों के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र छात्राएं व एनएसस के महिला एवं पुरुष स्वयं सेवक थे। श्रमिक यूनियन कार्यालयों में होली मिलन : एटक कार्यालय जारंगडीह में होली मिलन समारोह किया गया। एटक नेता लखन लाल महतो ने संदेश दिया। सीएस झा, सुजीत कुमार घोष, नवीन विश्वकर्मा, भीम महतो, जितेंद्र दुबे, बलराम नायक, मनोज मण्डल, देवाशीष रजवार, राम कुमार पटवा, यदु उरांव, विश्व नाथ महतो, शशि भूषण ओहदार, धनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, एसएस कुमार आदि थे। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा प्रक्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉफ रिक्रेशन क्लब में होली मिलन का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश लाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रेमजीत प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, मो मिनाजुल आबेदिन, सुधीर सिंह, संगठन सचिव विकास कुमार सिंह, महाप्रबंधक कार्यालय के अध्यक्ष संतन कुमार, गणेश राम, ललन राम, रामराज चौहान, देवकांत पटेल, नचिकेता आदि थे। अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा : अग्रवाल भवन जरीडीह बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संदेश दिया। भाजपा नेता दिनेश पांडे, कृष्ण कुमार, मनोज सिंह, निरल कुमार, अजय भगत, कृष्ण चांडक, महेश अग्रवाल, मुकेश वर्मा, अजीत साव, मिनी सिंह, नरेंद्र कुमार, अनिल मिश्रा, अरविंद कुमार, उपेंद्र गुप्ता, हितेश कोठारी, जैकी सिंह, सुदामा गिरी, मनोज अग्रवाल आदि थे। गायत्री परिवार की ओर से एक-दूसरे को बधाई : अखिल विश्व गायत्री परिवार बेरमो प्रखंड के महाकाली महिला मंडल की संचालिका सह प्रखंड उपसमनव्यक अर्चना बरनवाल के नेतृत्व में बेरमो प्रखंड युवा समन्वयक बिनय बरनवाल व उप संचालिका आरती देवी के सहयोग से शिव काली मंदिर, अम्बेडकर कालोनी में श्रद्धालुओं ने 108 गायत्री महामंत्र की आहूति दी। तत्पश्चात सभी ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे होली की बधाई दी। मंजु देवी, अदिती गोहिल, पुनम सिंह, पारस पांडे, शिवानी कुमारी, परी कुमारी, सविता सिंह, अनिता सिंह, गुंजा सिंह, अनिता देवी, शीला देवी, गौरी, नीतू सिंह, रिंकी देवी, संध्या साहनी, संगम कुमारी, रेखा गुप्ता, गुड़िया देवी, रीया कुमारी आदि थे। पतंजलि योग केंद्र दुग्दा में होली मिलन समारोह : उद्घाटन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बोकारो जिला प्रभारी श्यामदेव प्रसाद ने दीप प्रज्वलन किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मोदी, मुखिया रेणु देवी, रामप्रवेश साव, ओंकार प्रसाद, कमलेश प्रसाद सिंह, संतोष गुप्ता, बबन शर्मा, बैजू सिंह, योग प्रशिक्षिका मुन्नी कुमारी, रीना सिंह, संगीता बेबी, प्रीति, आराधना देवी, रामलता देवी आदि थे। गोमिया प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह : बीडीओ महादेव कुमार महतो और सीओ आफताब आलम ने प्रखंड के कर्मचारियों को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। 1. तेनुघाट में सोमवार को होली मिलन में एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य। 2. नावाडीह थाना प्रांगण में होली मिलन समारोह में इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य। 3. होली मिलन समारोह में झूमते सभी। 4. जारंगडीह में एटक कार्यालय में होली मिलन में यूनियन नेता व सदस्य। 6. संडे बाजार में होली मिलन में गले-मिलते हिंदू-मुस्लिम। 7. जरीडीह बाजार में अग्रवाल भवन में होली मिलन में सभी। 8. गोमिया प्रखंड कार्यालय में होली मिलन में सभी। 9. फुसरो के अंबेडकर कॉलोनी में होली मिलन में गायत्री परिवार के लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।