Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsVande Mataram Group Singing at Pentecostal Assembly School Celebrates 150 Years of Patriotism
वंदे मातरम के स्वर में एकजुट हुआ दि पेन्टिकॉस्टल स्कूल

वंदे मातरम के स्वर में एकजुट हुआ दि पेन्टिकॉस्टल स्कूल

संक्षेप:

चित्र परिचय:02: वंदे मातरम गायन में शामिल स्कूल के छात्र व शिक्षक।वंदे मातरम के स्वर में एकजुट हुआ दि पेन्टिकॉस्टल स्कूल वंदे मातरम के स्वर में एकज

Nov 08, 2025 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

दि पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में वंदे मातरम् का एक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने देशभक्ति और एकता की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। जबकि वर्ष 2025 इस राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है, क्योंकि इसी वर्ष राष्ट्रभावना के प्रतीक गीत वंदे मातरम की रचना को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा सन् 1875 में रचित यह अमर गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना का आधार बना। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार करना व वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान से विद्यार्थियों को परिचित कराना था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यार्थी भारतीय ध्वज के रंगों वाले परिधान में सुसज्जित थे। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद ने कहा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हमारे एकत्व का आधार है।