जिले के विभिन्न हिस्सों में मनाया गया वैलेंटाइन डे

Feb 14, 2026 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में शनिवार को युवाओं ने वैलेंटाइन डे मनाया। विभिन्न स्थानों पर प्यार और दोस्ती का जश्न मनाते हुए, युवा एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आए। गुलाब के फूलों की मांग भी बढ़ गई थी, जिसके चलते दाम 20 से 100 रुपए तक पहुंच गए। दुकानदारों ने इस दिन को खास बनाने के लिए कई उपहार भी पेश किए।

जिले के विभिन्न हिस्सों में मनाया गया वैलेंटाइन डे

बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया। शहर के विभिन्न हिस्सो में युवा प्यार व दोस्ती के रंग में सराबोर दिखे। वैलेंटाइन डे के अवसर पर किसी ने अपने साथी से प्यार का इजहार किया तो कहीं दो दिल चुपके-चुपके मिले व जीने-मरने की कसमें खाते नजर आए। वहीं कईयों ने वेलेंटाइन के मौके पर रूठे हुए दोस्तों को मनाया, तो कुछ ने धूमधाम के साथ इस दिन को सेलीब्रेट किया। शॉपिंग मॉल, सिटी पार्क व जगन्नाथ मंदिर आदि स्थानों पर युवको की अच्छी संख्या देखी गई। इजहार-ए-मोहब्बत के सबसे बड़े दिन पर गुलाब के फूलों की जबरदस्त मांग रही।

वेलेंटाइन डे पर ही शहर में लाखो रुपए के फूलों की खरीदारी हुई। वेलेंटाइन डे को कैश करते हुए दुकानदारो ने भी गुलाब के भाव बढ़ा दिए। सामान्यत: 20 रुपए में बिकने वाला गुलाब शनिवार को 40 से 100 रुपए तक बिका। गुलाबी, लाल, सफेद, पीला व मल्टी कलर के गुलाब के अलावा फ्रेंडशिप ग्रीटिंग, टेडी, गिफ्ट मग व इलेक्ट्रानिक गिफ्ट्स आदि साथ युवाओं ने वैलेंटाइन मनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।