वैशाखी पर्व पर झूमे नन्हे कदम, भांगड़ा की धुन पर गूंजा सभागार
चित्र परिचय: 03: वैसाखी का त्यौहर मनाते जीजीपीएस चास के छात्र वैशाखी पर्व पर झूमे नन्हे कदम, भांगड़ा की धुन पर गूंजा सभागारवैशाखी पर्व पर झूमे नन्हे क

सोमवार को चास स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाबा दीप सिंह सभागार में बैशाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन नांगिया के कुशल नेतृत्व व प्राइमरी विंग की संचालिका ऊषा कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भांगड़ा नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति ने पूरे सभागार का मन मोह लिया और दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह देखने लायक था।
इसके बाद कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों के बीच कला एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वैसाखी से जुड़े सुंदर चित्र बनाए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया व उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को वैसाखी पर्व के सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया व उनमें भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


