United Coal Workers Union Meeting Held in Jarangdih to Celebrate 87th Foundation Day यूकोवयू बेरमो जोनल कमेटी ने स्थापना दिवस पर चर्चा की, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsUnited Coal Workers Union Meeting Held in Jarangdih to Celebrate 87th Foundation Day

यूकोवयू बेरमो जोनल कमेटी ने स्थापना दिवस पर चर्चा की

एटक कार्यालय जारंगडीह में युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। 4 जनवरी को 87वां स्थापना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 28 Dec 2024 01:10 AM
share Share
Follow Us on
यूकोवयू बेरमो जोनल कमेटी ने स्थापना दिवस पर चर्चा की

कथारा, प्रतिनिधि। एटक कार्यालय जारंगडीह में युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बेरमो जोनल कमेटी की बैठक चन्द्रशेखर झा की अध्यक्षता में की गई। सबसे पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एवं अन्तर्राष्ट्रीय तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वहीं 4 जनवरी यूनियन का 87वां स्थापना दिवस मनाने के दौरान सेमिनार को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि सभी कार्यालयों को सजाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम एटक कार्यालय जारंगडीह में होगा। यूनियन में समर्पितों को सम्मानित भी किया जाएगा। झारखंड एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो सहित सुरेश प्रसाद शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, जवाहरलाल यादव, भीम महतो, मथुरा सिंह यादव, देवाशीष रजवार, विश्वनाथ महतो मुखिया, रामदास केवट, रामेश्वर गोप, राम विलास रजवार, विनोद झा, परण महतो, राम नारायण महतो, राकेश सिंह, युसूफ अंसारी, खुबाली मंडल, विक्रम कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।