करगली गेट में गूंजेगा राम नाम
Feb 28, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
करगली गेट में 68वें महाधिवेशन के अवसर पर भव्य श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मानव सत्संग समिति एवं बेरमो वासियों के सहयोग से यह महायज्ञ 10 दिनों तक चलेगा। अयोध्या के यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री द्वारा विधान का संचालन होगा और मानस प्रवचन उज्जैन के बालकृष्ण शास्त्री करेंगे।

करगली। करगली गेट में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। मानव सत्संग समिति बेरमो एवं समस्त बेरमो वासियों के सहयोग से यहां 68वें महाधिवेशन के अवसर पर भव्य श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। दस दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने के लिए देश के विभिन्न कोनों से विद्वान और संत पधार रहे हैं। अयोध्या के यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री द्वारा समस्त विधान का संचालन किया जाएगा। जबकि मानस पाठ मिथलेश जी की मंडली द्वारा कराया जायेगा। वहीं मानस प्रवचन उज्जैन के बालकृष्ण शास्त्री द्वारा किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



