सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश, मौसम में घुली ठंडक

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय-10 -शाम करीब 4 बजे तेज हवाओं के बीच आसमान में छाया बादल। 11-बारिश के दौरान सेक्टर 3 में सड़क पर पसरा सन्नाटा। सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा

सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश, मौसम में घुली ठंडक

सोमवार को दोपहर बाद हुई छिटपुट बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दी। शाम करीब 4 बजे आसमान में काले बादल छाने लगे। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। अचानक हुई बारिश ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। गत तीन दिनों के दौरान जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। बारिश के बाद लोगो को राहत मिली है। बारिश की वजह से महज एक दिन में ही न्यूनतम तापमान घटकर 19 डिग्री सेल्सियस गिर गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।

वहीं सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह रविवार की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के बाद रात्री को ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी। शाम को 4.30 बजे हुई बारिशसोमवार को बोकारो के अधिकांश हिस्सो में बारिश हुई। शहर के सेक्टर एरिया के मुकाबले चास जोधाडीह मोड़ समेत अन्य स्थानों पर तेज बारिश हुई। इस कारण कई लोगो को भींगकर ही अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी जिले के कुछ हिस्सो में बारिश होगी। जिससे आने वाले तीन दिनो के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट होने की उम्मीद है। जिसके बाद अगले दो दिन बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।