नाली का स्लैब तोड़ हाइवा नाली में घुसा, कोई हताहत नहीं
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
पेटरवार में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पर मंगलवार रात एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे बनी नाली में घुस गया। चालक और उप चालक बाल-बाल बच गए। हाइवा धनबाद से कोयला डंप कर रहा था, जब ओवरटेक करते समय नाली की ओर मुड़ गया, जिससे नाली का स्लैब टूट गया।

पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार केवट टोला मोड़ के पास एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे बनी नाली के स्लैब को तोड़ते हुए नाली के अंदर घुस गया। हालांकि इस घटना में हाइवा का चालक और उप चालक बाल-बाल बच गए। यह घटना मंगलवार की रात 9;00 बजे की है। जानकारी अनुसार धनबाद से कोयला डंप कर एक हाइवा संख्या(जे एच 02 बी के 8360) उरीमारी जा रही थी कि सामने से दो वाहनों को आपस में ओवरटेक करने के दौरान हाइवा चालक ने अपनी वाहन को नाली की ओर रुख कर दिया, जिसके कारण नाली का स्लैब हाइवा का भार सह नही पाया और स्लैब को तोड़ते हुए नाली में घुस गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


