विधायक ने डीआरएम को 13 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने रेलवे की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डीआरएम को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाते हुए महत्वपूर्ण जंक्शनों पर ट्रेन ठहराव, नई रेल लाइन निर्माण, और अन्य सुविधाओं की मांग की। डीआरएम ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने डीआरएम को 13 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

चंदनकियारी। चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा डिविजन के डीआरएम से मिलकर क्षेत्र में रेल सुविधा बढ़ाने के लिए 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है उनकी भावना का आदर करते हुए सड़क मार्ग के साथ साथ रेल मार्ग का विकास की दिशा प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि भोजूडीह रेलवे जंक्शन,शिववावुडीह जंक्शन,तालगड़िया स्टेशन में महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव, गंतव्य स्थल विस्तार समेत अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं अपने क्षेत्र की समस्या को मजबुती से रखा गया।

डीआरएम ने सभी मांगों पर सहानुभुतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक ने डीआरएम को जो मांग पत्र सौंपे उनमें भोजूडीह से चंदनकियारी होते हुए गौरीनाथधाम तक नई रेल लाइन निर्माण, 1985 में निर्मित टीटीटीओ लाइन पर सवारी वाहनों का परिचालन, रांची हावड़ा का तालगड़िया में ठहराव, भोजूडीह, तालगड़िया, बांधडीह होते बोकारो रांची तक इएमयु यात्री ट्रेन का परिचालन, शालीमार भोजूडीह का विस्तार भागा तक करने, हल्दिया आनंद विहार, आनंद विहार का ठहराव भोजूडीह में करने, आद्रा भोजूडीह का विस्तार भागा तक करने, भोजूडीह तालगड़िया लाइन पर पोल संख्या 313 के पास आरओबी का निर्माण, भोजूडीह स्टेशन फूटवेयर के दोनो ओर बाइक स्टैंड का निर्माण, सभी सवारी गड़ियों का परिचालन समयानुसार करने,वर्घमान बोकारो सवारी गाड़ी का परिचालन भोजूडीह होकर करने, भोजूडीह उत्तर व दक्षिण क्षेत्र के आम जनों के लिए रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण,भोजूडीह रेलवे कॉलोनी के मुख्य नाली समेत अन्य की साफ सफाई शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।