ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबोकारो के सीवनडीह और गोमिया में मिले दो कोरोना मरीज

बोकारो के सीवनडीह और गोमिया में मिले दो कोरोना मरीज

राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 45 नए मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मिले मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है।  इनमें बोकारो में 2 नए कोरोना मरीज शामिल हैं। दोनों की उम्र 60 व 65 वर्ष है।  बोकारो...

बोकारो के सीवनडीह और गोमिया में मिले दो कोरोना मरीज
बोकारो हिन्दुस्तान टीमSat, 30 May 2020 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 45 नए मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मिले मरीजों का सर्वाधिक आंकड़ा है।  इनमें बोकारो में 2 नए कोरोना मरीज शामिल हैं। दोनों की उम्र 60 व 65 वर्ष है। 

बोकारो डीसी मुकेश कुमार ने दो कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। एक मरीज 24 मई को कोलकाता से अपने आवास सीवनडीह लौटा था। उसे कैंप टू स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया था। 25  मई की रात पेट में दर्द और उल्टी के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। 26 मई को ट्रू नेट मशीन से जांच में कोरोना संक्रमण का पता चला। 27 मई को  मरीज का स्वाब पीएमसीएच भेजा गया, जहां शुक्रवार की देर रात कोरोना  संक्रमण की पुष्टि हुई। 

वहीं दूसरा मरीज 60 वर्षीय गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत का है। जो कैंसर रोग से ग्रसित है। उनका इलाज मेदांता रांची में चल रहा था। इस दौरान  कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ अशोक पाठक ने बताया कि शनिवार को पीड़ित व्यक्ति को रिम्स रांची भेजा जाएगा।

इधर, राज्य में शुक्रवार को मिले संक्रमितों में सर्वाधिक 14 लोग पूर्वी सिंहभूम के हैं। 10 संक्रमित हजारीबाग और नौ लोग रामगढ़ के हैं। कोडरमा में सात मरीज मिले हैं। इसके अलावा धनबाद में तीन और बोकारो में 2 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार हो गया।  

इधर, धनबाद के संक्रमितों में एक महिला, एक 12 साल का बच्चा और 25 साल का युवक है। शुक्रवार को इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित महिला सबलपुर (भुईफोड़) की रहनेवाली है। बच्चा कुमाधुबी थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा और युवक निचितपुर की श्यामडीह पंचायत निवासी है। बच्चे और युवक के सैंपल की जांच पीएमसीएच में कराई गई थी। वहीं महिला की जांच जोड़ाफाटक रोड स्थित पैथ काइंड लैब में हुई थी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें