तेविमयू का चरणबद्ध आंदोलन 23 से

Mar 15, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गोमिया के टीटीपीएस कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर 20 मार्च तक उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। यूनियन ने प्रोन्नति और परिवहन भत्ता की मांग की है। पहले चरण में काला बिल्ला पहनना, फिर टूल डाउन और अंत में अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना है।

तेविमयू का चरणबद्ध आंदोलन 23 से

गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया के ललपनिया स्थित राज्य सरकार का उपक्रम टीटीपीएस में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों पर प्रबंधन ने 20 मार्च तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। महामंत्री बबुली सोरेन ने कहा कि बीते 28 फरवरी को यूनियन की ओर से प्रबंधन को संबंधित पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें टीटीपीएस में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति की मांग पूरी करने और परिवहन भत्ता का लाभ भी अविलंब देने की मांग शामिल है। सचिव बुधन सोरेन ने कहा कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत 23 मार्च को कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे, 24 को टूल डाउन किया जायेगा और 25 मार्च को सभी स्थाई कर्मचारी वाटर डिस्चार्ज चैनल गेट के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।