माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार फोटो 08 अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ी लोगों

माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

पेटरवार, प्रतिनिधि।सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सारथी बन बिहार झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का पार्थिव शरीर साड़म स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचाया। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए पेटरवार तेनुचौक, ओरदाना, खूंटा बाबा मंदिर, चिनिया गढ़ा, उलगड़ा सहित अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। झामुमो कार्यालय में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक बबीता देवी सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

इन्होंने जताया शोक: अपने प्रिय नेता के निधन पर ब्रजेश कुमार मिश्रा, डॉ अजय कुमार, देव दुलाल बनर्जी, श्याम सुंदर मंडल, मनोज महथा, ओम प्रकाश सहगल, मनोहर मुर्मू, कमलेश प्रसाद, दामोदर ठाकुर, कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, मनोज टुडू, हारून रसीद, कपिल महतो,मुमताज अंसारी, कौशर हासमी, शहादत अंसारी, मनोहर मुंडा, सूरज जायसवाल, गोपाल मुंडा, कुम्मु मुंडा, संजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।