बेरमो में जगह-जगह पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
बेरमो में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद में शोक सभा आयोजित की गई। कांग्रेस का स्थापना दिवस नहीं मनाया गया। श्रद्धांजलि देते हुए नेताओं ने उनके योगदान को सराहा और कहा कि वे देश को आर्थिक...

बेरमो, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बेरमो कोयलांचल में विभिन्न स्थानों पर शनिवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ मनमोहन सिंह के निधन के शोक में कांग्रेस का स्थापना दिवस क्षेत्र में नहीं मनाया गया। फुसरो में 5 नंबर स्थित राकोमयू कार्यालय में बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि देते हुए बृज बिहारी पांडेय, हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह, गणेश मल्लाह आदि ने कहा कि देश को आर्थिक संकट से उबारते देश मजबूती प्रदान की थी। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संतोष सिंह ,महफूज आलम, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, साधु बाउरी आदि थे।
इधर, राकोमसं क्षेत्रीय कार्यालय जारंगडीह में शोक सभा में क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह सहित मो वकील अंसारी, अशोक ओझा, राजेंद्र मिश्रा, पूर्व मुखिया उमाशंकर तिवारी, कृष्ण हरि, भीम नारायण मंडल, विनोद मंडल, प्रफुल्ल प्रधान, पीतांबर बेहरा, बबन राम, पिंटू कुमार, संजय कुमार आदि थे।
देश के लिए अपूरणीय क्षति: रवीन्द्र
बेरमो। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। कहा कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है। देश की उन्नति और प्रगति में उनका योगदान चिरस्थाई है। वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री रहते हुए देश की शासन व्यवस्था में अपने कर्तव्यों का बहुत अच्छी तरह निर्वहन किया था। उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। वे विश्व विख्यात अर्थशास्त्री, आर्थिक सुधारों के जनक, मृदुभाषी सरल सहज सहृदय व सादगीपूर्ण विचारधारा से ओतप्रोत थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।