Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTribute to Martyr Yadav Prasad Workers Rally Against Labor Laws and Economic Crisis
मजदूरों को अधिकारियों के समान नहीं मिलती छूट्टियां, ठेका मजदूरों की हालत है खराब

मजदूरों को अधिकारियों के समान नहीं मिलती छूट्टियां, ठेका मजदूरों की हालत है खराब

संक्षेप:

मजदूरों को अधिकारियों के समान नहीं मिलती छूट्टियां, ठेका मजदूरों की हालत है खराब मजदूरों को अधिकारियों के समान नहीं मिलती छूट्टियां, ठेका मजदूरों की

Nov 17, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। शहीद यादव प्रसाद की शहादत दिवस इस्पात मजदूर मोर्चा, सीटू के बैनर तले सेक्टर 9 सीटू कार्यालय में संकल्प सभा के रूप में आयोजित की गयी। उनके फोटो पर माल्यार्पण कर व दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा पूरा देश और दुनिया पूंजीवादी संकट के दौर से गुजर रही है। उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण की नीतियों के कारण रोजगार के अवसर घट रहे हैं और आम जनता की हालत बद से बदत्तर होते जा रही है। वर्तमान भाजपा की सरकार ने 44 श्रम कानूनों को मात्र 4 श्रम संहिता में बदल दिया है, जिससे मजदूरों के काम के घंटे व उनका सामाजिक सुरक्षा कवच खतरे में पड़ गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों के लिए तीन काला कृषि कानून लाकर उन्हें खेतों से बेदखल किया जा रहा है। सांप्रदायिक कारपोरेट गठजोड़ से बनी केंद्र सरकार देश की लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है। आदिवासी, दलित व अल्पसंख्यको को हासिए में धकेल दिया गया है। आज मजदूरों में काफी आक्रोश है। उन्हें अपना कमाया हुआ 39 महीने का एरियर अभी तक नहीं मिला है। अवैध बोनस फार्मूला को रद्द नहीं किया गया है। मजदूरों को अधिकारियों के समान छूट्टियां नहीं मिलती है। डिप्लोमा किए हुए मजदूरों को पहले की तरह एस 6 में बहाली नहीं होती है। ठेका मजदूरों की हालत और खराब है। अध्यक्षता आरएन सिंह ने की। मौके पर शहीद यादव प्रसाद की पुत्री रीता कुमारी, केएन सिंह, शशि कान्त सिन्हा, शान्ति भारत,देव कुमार, इश्तियाक अंसारी, संजय अंबेडकर, मनोज शंकर, बीपी सिंह, राम सागर दास, आरकेपी वर्मा, त्रिलोकी साव, केदार कुमार, सुरेश कुमार व जीतू रजक शामिल रहे।