बिकोकायू ने एसके बक्सी को याद किया
दुगदा में शनिवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने एसके बक्सी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई। समारोह में उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी गई। यूनियन के नेताओं ने बक्सी को एक संघर्षशील मजदूर नेता और मार्क्सवादी चिंतक के रूप में याद किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दामोदा। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय दुगदा में में शनिवार को एसके बक्सी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के दुगदा शाखा अध्यक्ष धानेश्वर सोरेन व संचालन सत्यनारायण महतो ने किया। सीटू के वरिष्ठ नेता सह यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत महतो ने कहा कि बक्सी एक जुझारु, संघर्षशील मजदूर नेता के साथ-साथ एक गहरे मार्क्सवादी चिंतक थे। कोयलांचल के उपेक्षित एवं वंचित तथा सर्वहारा मजदूर किसानों के सर्वमान्य नेता थे। बीसीकेयू के बरोरा एरिया अध्यक्ष अनील बाउरी ने कहा कि आज जरूरत है उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर संघर्ष को आगे बढ़ाने की।
समाज के शोषित व पिछड़े वर्गों को साथ लेकर चलने में उनकी अहम भूमिका रही। गरीब व असहायों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहा करते थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और क्रियाकलापों से सहमत होकर दूसरे दलों के लोग भी उनका सम्मान किया करते थे। जरुरत है उनके आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाने की। मथुरा प्रसाद महतो, हीरामण महतो, नरेश प्रसाद, यमुना भुईयां, लखन दास, जगमोहन महतो आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


