
प्रसिद्ध मजदूर नेता रामाधार सिंह को याद किया
बेरमो के मजदूर नेता रामाधार सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर कुरपनिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, यूनियनों के प्रतिनिधि, और समाजसेवियों ने स्व सिंह को श्रद्धांजलि दी। सभा में उनके योगदान और सिद्धांतों की लड़ाई के बारे में भी चर्चा की गई।
जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के मजदूर नेता रामाधार सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कुरपनिया स्थित भाजपा नेता रामचंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा की गई। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व यूनियनों प्रतिनिधियों सहित सीसीएल अधिकारी, समाजसेवियों व आमजनों ने श्रद्धांजलि दी। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जिस समय स्व रामाधार सिंह मजदूर राजनीति में सक्रिय थे उस वक्त वे सुबह-सुबह अपनी जीप से निकलते थे और कोलियरियों का भ्रमण करने के बाद ही अपनी दिनचर्या को पूरा करते थे। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि पूर्व के मजदूर नेतागण बहुत कुछ करके गए।
राकोमयू नेता श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि स्वर सिंह कोयला मजदूरों के आंदोलन से हमेशा जुड़े रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रह्लाद बरनवाल ने कहा कि स्व सिंह हमेशा सिद्धांतों की लड़ाई लड़ते थे। सीटू नेता विजय कुमार भोई ने कहा कि हमारे पूर्वज नेताओं ने जिस बेरमो रूपी बगिया को सींचा है उसे आज बढ़ाने की जरूरत है। श्रमिक प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अफजल अनीष, गणेश प्रसाद महतो आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत संबोधन स्व सिंह के पौत्र एवं जमसं के क्षेत्रीय सचिव सह जिप सदस्य टीनू सिंह ने तथा संचालन मो खुर्शीद अख्तर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुरपनिया मुखिया कविता सिंह ने किया। एकेके ओसीपी के पीओ सत्येंद्र सिंह, कारो पीओ सुधीर सिन्हा, मैनेजर चिंतामन मांझी, आनंद सिंह, सुरेंद्र स्वर्णकार, पीजी सेन, सुरेंद्र सिन्हा, संतोष कुमार, धनेश्वर महतो, श्याम नारायण सतनामी, शिबू डे, साकेत सिंह, अर्जुन सिंह, डीके मलिक, बबलू रवानी, कृष्णा सिंह, संजय सिंह, राहुल सिन्हा, अमित रवानी आदि थे। यहां बेरमो के प्रसिद्ध गायक कौशल कुमार अलबेला एवं गायिका सुरभि कुमारी तथा केदार सिंह ने कई भजन गाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




