
चास किमस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चास किमस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनचास किमस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनचास किमस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजनचास किमस कार
चास प्रतिनिधि। चास किसान मजूदर संघ कार्यालय में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिशोम गुरू व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर बोकारो मजदूर समाज के अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झारखंड के जननायक थे। झारखंड के जमींदारों के खिलाफ लड़ने के लिए गरीब, मजदूर, शोषितों को प्रेरित किया। झारखंड राज्य को अलग करने के लिए काफी आंदोलन किया। मेरे पिता पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो भी गुरूजी के साथ कई आंदोलन में रहे है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता को लेकर आजीवन संघर्ष किया।

दिशोम गुरू की निधन झारखंड की एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


