कसमार : हिसिम में मनाई गई ट्री मैन जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि
कसमार : हिसिम में मनाई गई ट्री मैन जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथिकसमार : हिसिम में मनाई गई ट्री मैन जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथिकसमार : हिसिम में मनाई

कसमार प्रखंड के हिसीम स्थित वन भवन परिसर में सोमवार को ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारी, पर्यावरण प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जगदीश महतो ने अपने जीवन के लगभग चार दशक जंगलों और पर्यावरण की रक्षा को समर्पित कर दिए।
उनका संघर्ष केवल पेड़ों को बचाने का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान था। जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने कहा कि आज जब पर्यावरण संकट वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है, तब जगदीश महतो जैसे पर्यावरणप्रेमी का योगदान और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। इस दौरान झामुमो नेता विनय कपूर, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, झारखंड आंदोलनकारी देवशरण हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम एवं केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के जंगलों को बचाने में जगदीश महतो की भूमिका संघर्षपूर्ण व ऐतिहासिक रही है। वक्ताओं ने उनके जीवन को संघर्ष, साहस और निष्ठा की मिसाल बताया। कार्यक्रम में वन भवन परिसर में स्वर्गीय जगदीश महतो की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया बबीता देवी, पंचायत समिति सदस्य जगेश्वर मुर्मू, उमेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, रामसेवक जायसवाल, परमेश्वर नायक, दिलीप कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, सरोज महतो, सोमर महतो, राजेश्वर महतो, संजय महतो, नितेश करमाली, जगेश्वर हेंब्रम, जानकी राम महतो, श्रीकांत महतो, झरी राम महतो सहित काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


