पूर्व विधायक स्व हारु रजवार की पुण्यतिथि मनी
पूर्व विधायक स्व हारु रजवार की पुण्यतिथि मनी पूर्व विधायक स्व हारु रजवार की पुण्यतिथि मनी पूर्व विधायक स्व हारु रजवार की पुण्यतिथि मनी पूर्व विधायक स्

चंदनकियारी, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय हारु रजवार की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को हारु रजवार स्मारक समिति की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन चंदनकियारी इंटर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रजवार के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल महतो तथा संचालन स्मारक समिति के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल महतो ने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं जलेबी बांटकर स्वर्गीय हारु रजवार के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हारु रजवार ने शोषणमुक्त समाज की स्थापना, शिक्षा के प्रसार, खेल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए थे。
हारु रजवार का जीवन
वक्ताओं ने बताया कि बोकारो जिले के बड़ाजोड़ टोला झांकटांड़ में 18 अगस्त 1923 को एक साधारण किसान परिवार में जन्मे हारु रजवार ने संघर्ष के बल पर मजदूर से विधायक तक का सफर तय किया। आर्थिक तंगी के कारण पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन उन्होंने दुग्दा कोल वाशरी में कार्य करने के दौरान मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। वर्ष 1970 में उन्होंने मजदूर हित में बड़ा आंदोलन चलाया, जिसके बाद प्रबंधन को मजदूरों की मांगें माननी पड़ीं। कार्यक्रम में पंचानन रजवार, दिनेश कुमार यादव, जगदीश रजवार, धनंजय रजवार सहित कई लोग मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


