Bokaro News: बरगद के पेड़ के नीचे शुरू किया था हाईस्कूल, आज पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल के रूप में विकसित

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: कसमार : बरगद के पेड़ के नीचे रखी थी हाई स्कूल की नींवबरगद के पेड़ के नीचे शुरू किया था हाईस्कूल, आज पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल के रूप में विकसितबरगद क

Bokaro News: बरगद के पेड़ के नीचे शुरू किया था हाईस्कूल, आज पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल के रूप में विकसित

Bokaro News: कसमार प्रखंड ही नहीं, पेटरवार, जरीडीह और गोला परगना क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रसिद्ध शिक्षाविद् स्व. भगवती शरण चौबे की पुण्यतिथि 26 अगस्त को मनाई जाएगी। पंडित वंशीधारी चौबे के द्वितीय पुत्र स्व. बीएस चौबे का जन्म 1907 में कसमार में हुआ था। उन्हें कसमार, पेटरवार और जरीडीह क्षेत्र का प्रथम स्नातक माना जाता है। प्रारंभिक शिक्षा कसमार व रांची में प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1930 में संत कोलंबा कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की। गुमला हाईस्कूल से शिक्षक के रूप में सेवाकाल शुरू किया। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री व अभियंता रहे स्व. कार्तिक उरांव को भी पढ़ाया।

बाद में रामगढ़ कैंट हाईस्कूल में सेवा दी। ग्रामीणों के आग्रह पर वे कसमार लौटे और क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखने का संकल्प लिया। वर्ष 1946 में कसमार चौक स्थित बरगद के पेड़ के नीचे डॉ. सुल्तान अहमद सहित विद्यार्थियों और ग्रामीणों के सहयोग से हाईस्कूल की शुरुआत की। यह कसमार, पेटरवार, जरीडीह व गोला परगना क्षेत्र का पहला विद्यालय था, जहां मैट्रिक स्तर की पढ़ाई शुरू हुई। 1947 में विद्यालय को मान्यता मिली और 1950 में 11वीं तक पढ़ाई की स्वीकृति मिली। ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय भवन और छात्रावास का निर्माण हुआ। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी यहां पढ़ने आते थे। विद्यालय से कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद् निकले। स्व. चौबे गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित थे। 1947 से 1980 तक वे ग्राम पंचायत कसमार के निर्विरोध मुखिया रहे और कांग्रेस मंडल कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। अंग्रेजी भाषा पर उनका असाधारण अधिकार था। कसमार स्कूल चौक पर उनकी और उनके बड़े भाई स्वतंत्रता सेनानी स्व. काशीश्वर प्रसाद चौबे की संगमरमर की प्रतिमाएं स्थापित हैं। पुण्यतिथि पर प्रतिमास्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होती है। उनके प्रयासों से स्थापित विद्यालय आज पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल के रूप में विकसित हो चुका है और विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर उनके शिक्षा के सपने को साकार कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: बरगद के पेड़ के नीचे शुरू किया था हाईस्कूल, आज पीएम श्री प्लस टू हाईस्कूल के रूप में विकसित