श्रद्धांजलि सभा सह नेत्र जांच शिविर 18 को

Jan 15, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

जरीडीह बाजार में 18 जनवरी को गॉड इज वन चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक उदय शंकर सिन्हा की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा। शिविर में मोतियाबिंद पाए जाने पर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण भी किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा सह नेत्र जांच शिविर 18 को

जरीडीह बाजार। बेरमो कोयलांचल की मशहूर सामाजिक संस्था गॉड इज वन चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक सह समाजसेवी उदय शंकर सिन्हा की 18 जनवरी को 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह निःशुल्क मोतियाबिंद एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन होगा। शिविर का लाभ लेने के लिए संस्था के सचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने संपर्क करने की अपील किया। जांच में मोतियाबिंद पाए जाने पर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा स्व उदय शंकर सिन्हा के संडे बाजार स्थित आवास पर तथा नेत्र जांच शिविर गॉड इज वन चैरिटेबल फाउंडेशन के संडे बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में लगेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTribute Ceremony and Free Eye Camp in Memory of Uday Shankar Sinha
;;;