ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोआदिवासी संस्कृति का प्रतीक है सोहराय पर्व : मंटू यादव

आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है सोहराय पर्व : मंटू यादव

बोकारो दूधी माटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा चास प्रखंड सचिव बादल चंद मुर्मू के गांव में सोहराय पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया...

आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है सोहराय पर्व : मंटू यादव
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 10 Jan 2019 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो दूधी माटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा चास प्रखंड सचिव बादल चंद मुर्मू के गांव में सोहराय पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव मौजूद थे। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आदिवासी सांस्कृतिक में वरद खूंटा एवं गुहार पूजा झारखंड के मूल निवासी आदिवासी का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व हमें आदिवासी संस्कृतिक की याद दिलाता है। ऐसे मौके पर आदिवासी समुदाय भगवान से कामना करते हैं कि आने वाला समय में फसल की पैदावार अच्छी हो। इस दौरान पूरे गांव व पंचायत की महिलाओं ने धूमधाम से पूजा करते हुए क्षेत्र का शांति समृद्धि धन धान का कामना प्राकृतिक से की। सोहराय पर्व में मुख्य रूप से चास प्रखंड अध्यक्ष मुक्तेश्वर महतो, जिला संगठन सचिव राम दयाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद मुर्मू, चास प्रखंड सचिव बादल, सुशांत मुंडा, जय चंद बाउरी, राजेश सिंह, प्रेम मुर्मू, नवल किशोर, रामजीवन सिंह, भरत मुर्मू, बलबीर मुर्मू, मोहित मुर्मू, अभिषेक मुर्म, महेंद्र सोरेन, मनोहर गोप आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें