Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTri Murti Public School Hosts Joyful Pool Lunch for Nursery to Class 3 Students
त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पूल लंच

त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पूल लंच

संक्षेप:

बोकारो के त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के छात्रों के लिए पूल लंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चे अपने-अपने घर से लाए स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए एक साथ बैठे। उप-प्रधानाचार्य रज़िया सुल्तान ने भी बच्चों के साथ समय बिताया। यह कार्यक्रम बच्चों में सहयोग और मित्रता की भावना को बढ़ावा देने में सहायक रहा।

Feb 06, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में गुरूवार को प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के लिए पूल लंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर के खुले मैदान में बच्चों ने अपने-अपने घर से लाया हुआ स्वादिष्ट भोजन मिल-जुलकर ग्रहण किया। चारों ओर खुशी, संगीत और बच्चों की हंसी से वातावरण बहुत ही उल्लासमय बन गया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य रज़िया सुल्तान भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। बच्चों के साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया व उनका उत्साहवर्धन किया। प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के सभी कक्षा अध्यापकों ने बच्चों की देखरेख के साथ उनके साथ नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस दिन को यादगार बना दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह कार्यक्रम बच्चों में आपसी सहयोग, मित्रता और साझा करने की भावना विकसित करने में सहायक रहा।