Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTree Plantation Event Honors Guru Ji s Legacy in Bokaro

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पौधरोपण कर गुरूजी को दी श्रद्धांजलि

बोकारो में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरु जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पौधारोपण का आयोजन किया गया। आंवला, अशोक, पीपल और बट वृक्ष के पौधे लगाए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने गुरु जी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 13 Aug 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पौधरोपण कर गुरूजी को दी श्रद्धांजलि

बोकारो ,प्रतिनिधि। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में गुरु जी को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आंवला का पौधा, अशोक, पीपल , बट वृक्ष आदि लगाया गया। पौधारोपण के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा गुरु जी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया और झारखंड के विकास में उनका जो योगदान रहा है वह सदा स्मरणीय रहेगा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता व पुरुष कार्यकर्ताओं के अलावे अन्य लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।