
त्योहार को लेकर दिल्ली से बोकारो आने वाली ट्रेनो में टिकट विंडो खुलते ही वेटिंग
चित्र परिचय-19-बोकारो रेलवे स्टेशन। त्योहार को लेकर दिल्ली से बोकारो आने वाली ट्रेनो में टिकट विंडो खुलते ही वेटिंगत्योहार को लेकर दिल्ली से बोकारो आन
दुर्गापूजा में अभी एक महिने का समय है। बावजूद दुर्गा पूजा व छठ के अवसर पर अभी ही दिल्ली व अन्य महानगरो से बोकारो पहुंचने वाली ट्रेनो में वेटिंग दिखने लगी है। पूजा पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में जहां टिकट उपलब्ध नहीं है। वहीं छठ के अवसर पर दो महिने बाद टिकट विंडो खुलते ही वेटिंग पहुंच जा रहा है। छठ के दौरान घर पहुंचने की चाहत रखने वालों के लिए कई ट्रेनो में टिकट ही उपलब्ध नहीं है। राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसे ट्रेनो में आरक्षित टिकट की लंबी वेटिंग आ रही है। यही हाल मुंबई से बोकारो आने वाली सीधी ट्रेन एलटीटी हटिया की भी है।

इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से आरंभ हो रही है। 26 व 27 सितंबर को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिल रही है। जबकि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ही 18 अक्टूबर को टिकट खुलते ही स्लीपर व एसी की टिकटें खत्म हो गई। यही हाल मुंबई से बोकारो आने वाली सीधी ट्रेन एलटीटी हटिया की भी है। जिसमें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। 19 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 18610 एलटीटी रांची के 3एसी में 148 वेटिंग व स्लीपर क्लास में टिकट ही उपलब्ध नहीं है। मौर्य एक्सप्रेस में भी वेटिंग छठ के अवसर पर बिहार जाने वाले यात्रियो की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। त्यौहार को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन से छपरा, सिवान गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को छठ के समय मौर्य एक्सप्रेस में कन्फर्म नहीं मिल रही है। 25 अक्टूबर से छठ की शुरुआत होगी। जबकि 17 अक्टूबर को मौर्य एक्सप्रेस के लिए टिकट विंडो खुलते ही वेटिंग 42 पर पहुंच गया। इससे जो लोग कन्फर्म आरक्षण करवाने चाह रहें है। उन्हे टिकट न हीं मिल पा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


