Bokaro News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल
Bokaro News: करगली रेलवे क्वार्टर के पास एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद, लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और युवक को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामला रेलवे और पुलिस को सूचित किया गया है।

Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। गोमोह-बरकाकाना रेलखंड पर पोल संख्या 31/35 और 31/37 के बीच करगली रेलवे क्वार्टर के समीप शनिवार को अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सभी ने बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर युवक की हालत गंभीर होने के कारण लोग खुद उसे स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक ले गए फिर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो रवाना कराया। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना ने घायल को समय पर उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। घायल युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
मामले की सूचना रेलवे और पुलिस को दे दी गई है। वहीं घायल को बोकारो रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


