दामोदर में पिता की अस्थि विसर्जन करने जा रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
दामोदर में पिता की अस्थि विसर्जन करने जा रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौतदामोदर में पिता की अस्थि विसर्जन करने जा रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली टाटा धनबाद हाइवे में कुर्रा मोड़ के पास सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय हरिपद मोदी की मौके पर मौत हो गई। वो चार दिन पहले मृत पिता स्वर्गीय जगतू मोदी की अस्थियों का विसर्जन करने बाइक से एक रिश्तेदार के साथ दामोदर जा रहे थे। इस क्रम में वो अपने कुरमा गांव से निकल कर हाईवे में कुर्रा मोड़ के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। पिता के अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे। हरिपद मोदी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार जख्मी रिश्तेदार को पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घर में पिता की मौत का मातम तो था ही, बेटे की मौत से घर व गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हाइवे को जाम कर दिया। जिससे धनबाद टाटा हाईवे की दोनों लेन में कई किलोमीटर तक वाहनों का कतार लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन व जिला प्रशासन की टीम ने हाईवे से आक्रोशित भीड़ को हटाने के लिए लोगों को समझना बुझना शुरू किया। लगभग ग्यारह बजे दो घंटे बाद प्रशासनिक आश्वासन पर हाईवे को जाम मुक्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


