Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTragic Incident Divers Recover Bodies of Four Children from Damodar River in Bokaro
दामोदर नदी में डूबे तीन बच्चों के शव को गोताखोर ने किया बरामद

दामोदर नदी में डूबे तीन बच्चों के शव को गोताखोर ने किया बरामद

संक्षेप: ध्यानार्थ मृत्यूंजय सर,,दामोदर नदी में डूबे तीन बच्चों के शव को गोताखोर ने किया बरामदध्यानार्थ मृत्यूंजय सर,,दामोदर नदी में डूबे तीन बच्चों के शव को ग

Fri, 7 Nov 2025 12:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। बीते बुधवार को दामोदर नदी में नहाने के क्रम में धनबाद जिले के डूबे बच्चों में से गुरूवार को गोताखोर दल ने तीन बच्चों के शव को बरामद किया है। इस घटना में अब तक कुल चार बच्चों का शव बरामद किया जा चुका है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है तथा परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने खोज व बचाव कार्य का आज शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार से राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने मौके पर उपस्थित गोताखोर दल, स्थानीय प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम को त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बोकारो हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वह नदी, तालाब या जलाशयों में नहाने या तैरने के दौरान सावधानी बरतें तथा बच्चों को बिना निगरानी जलश्रोंतों व नदियों के समीप नहीं जाने दें। राहत व बचाव कार्य की निगरानी का जिम्मा अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी व जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दी गयी है। मौके पर चास बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे।