Tragic Death of Jagdish Mahato in Malaysia Family Receives Compensation मलेशिया से मजदूर का शव पहुंचा गोमिया के कर्री गांव, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTragic Death of Jagdish Mahato in Malaysia Family Receives Compensation

मलेशिया से मजदूर का शव पहुंचा गोमिया के कर्री गांव

गोमिया प्रखंड के कर्री गांव निवासी 30 वर्षीय जगदीश महतो का शव मलेशिया से लौटने के बाद गांव पहुंचा। वह टावर लाइन में काम करते समय करंट लगने से घायल हुए थे और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जेएलकेएम नेत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोThu, 26 Dec 2024 12:21 AM
share Share
Follow Us on
मलेशिया से मजदूर का शव पहुंचा गोमिया के कर्री गांव

गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड अंतर्गत करीखुर्द पंचायत के कर्री गांव निवासी जगदीश महतो (30 वर्ष) का शव बुधवार सुबह मलेशिया से हवाई जहाज से कोलकाता के बाद दोपहर से पहले गांव पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो पहुंची व मृतक के परिजनों को हिम्मत दिया। मृतक की वहां हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि दो माह पहले मलेशिया से घर आया था। उसके बाद फिर घर परिवार के सदस्यों से मिलकर वापस चला गया था। वहां टावर लाइन में काम करता था। इसी दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद ही जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो मृतक के गांव पहुंची थी। शोकाकुल परिवार से मिलकर शव लाने व मृत के आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने को एजेंसी पर दबाव बनाया था। संवेदक के द्वारा मृतक की पत्नी के खाते में 24. लाख 47 हजार रुपये भुगतान किया गया। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने भी अन्य लाभ दिलाने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।