
तर्पण कर सब्जी लेने निकले बाइक सवार दंपति की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत
पितृ तर्पण कर सब्जी लेने निकले बाइक सवार दंपति की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौततर्पण कर सब्जी लेने निकले बाइक सवार दंपति की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत
बालीडीह थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोविंद मार्केट चौराहा पर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे अनियंत्रित ट्रक संख्या जेएच05डीएल0406 के चपेट में बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालीडीह ओपी के गोरा बालीडीह निवासी 36 वर्षीय संजीव कुमार सिंह व उनकी 31 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। मृतक संजीव सिंह के बीएसएल रिटायर्ड पिता स्व. यशवंत सिंह की पिछले साल देहांत हो चुका था। इस लिहाज से वो तर्पण के उपरांत बाइक से पत्नी के साथ घर से सब्जी लाने के लिए निकले थे। इस क्रम में गोविंद मार्केट चौराहा के पास बाइक पर सवार पति पत्नी सड़क किनारे रुके हुए थे।
इसी बीच उक्त ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे पति पत्नी ट्रक के नीचे आ गए। मार्केट की मौजूद भीड़ ने ये दृश्य देखकर चिल्लाया, पर चालक पति पत्नी को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जिससे मौके पर ही दंपति के दर्दनाक मौत हो गई। भीड़ ने घटनास्थल के पास ही ट्रक को घेर लिया। चालक एक होटल में जा छुपा। घटना की सूचना पाकर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए थे। इतने में ट्रक चालक होटल से निकल ट्रक से मोबाइल लेने गया। चालक को देख भीड़ का आक्रोश बढ़ा, घेरकर हमला कर दिया। जिसे पुलिस ने बचाकर हिरासत में ले लिया। इधर देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ इंडस्ट्रियल एरिया की सारी ब्रांच रोड को जाम कर बोकारो रामगढ़ हाईवे के दोनों लेन को भी पूरी तरह से जाम कर दिया। भीड़ बियाडा के सड़कों की चौड़ीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व मृतक के दो मासूम छोटे बच्चों के परवरिश के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। मौके पर डीसी से वार्ता की मांग पर डटे हुए थे। चास सीओ के साथ बालीडीह व माराफारी पुलिस आक्रोश कम कर जाम हटाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। चार माह में छह दर्दनाक हादसा आक्रोशित भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि ताजा घटना सड़क दुर्घटना का हिस्सा नहीं, हत्या है। दंपत्ति सड़क किनारे खड़े थे। चालक ने जान बूझकर उन्हें रौंद दिया। भीड़ ने ट्रक के नीचे आने के बाद चीख पुकार मचाया, परंतु चालक ने रौंदकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। भीड़ का कहना था कि जिला प्रशासन, पुलिस, बियाड़ा प्रबंधन को इन हादसों से कोई मतलब नहीं है। पिछले 4 महीने में 6 दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। जिम्मेदारी कौन लेगा। गोरा बालीडीह के लोगों ने वियाडा के लिए जमीन दी। परंतु सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ। सड़क किनारे अतिक्रमण से सड़कों की स्थिति और बदहाल है। जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले भारी वाहनों में खलासी नहीं होते हैं। यह भी सड़क हादसे का कारण है। गोविंद मार्केट व बियाड़ा भीड़ भार वाला इलाका है, बावजूद वन वे व नो इंट्री की व्यवस्था नहीं की गई है, ना ही कोई ट्रैफिक पोस्टर बनाया गया है, जो लगातार हादसों की संख्या बढ़ा रही है। जाम से सैकड़ों यात्री परेशान हाईवे के दोनों लेने जाम होने के कारण कई किलोमीटर तक भारी वाहनों व यात्री वाहनों का जाम लगा हुआ है। जिसके कारण दूर दराज से आने वाले सवारी इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। उनके पास अपने गंतव्य तक पहुंचने का वैकल्पिक व्यवस्था या रास्ता नहीं था। कुछ एंबुलेंस व स्कूली बसें भी इस जाम में फंसी हुई थी। जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से एक-एक कर किसी तरह वैकल्पिक रास्तों के माध्यम से निकलने का प्रयास किया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




