Bokaro News: विद्यालय में सड़क सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान
Bokaro News: पर्वतपुर में सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया विद्यालय में सड़क सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियानगरूक विद्यालय में सड़क सुरक्षा व सा

Bokaro News: पर्वतपुर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार गोप ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार की ओर से ओपी प्रभारी को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में शुभम कुमार गोप ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अचानक होती हैं, इसलिए सतर्कता और यातायात नियमों का पालन ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने अभिभावकों को भी हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान उन्होंने पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। विद्यालय के निदेशक पीतांबर रवानी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जन्मेजय महतो, समाजसेवी विजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


