वाहन जांच अभियान में काटा गया चालान
Apr 07, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर यह अभियान हुआ, जिसमें 30 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। टीम में एसआई अर्जुन महतो और अन्य सदस्य शामिल थे।

तेनुघाट। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के समीप ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दल का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एसआई अर्जुन महतो ने किया। ट्रैफिक पुलिस के शारदा पांडे, प्रवीण सिंह व संजय पांडे शामिल रहे। टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। चालान किए गए वाहनों में दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


