ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को

बोकारो ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक बीडी प्रसाद की अध्यक्षता में एटक कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक में इस्पात मजदूरों का वेज-रिवीजन, पेंशन, बोनस, लीव इन्कैशमेंट पर प्रबंधन के नकारात्मक...

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को
ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा का महाधरना गांधी चौक पर 19 को
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोMon, 17 Sep 2018 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक बीडी प्रसाद की अध्यक्षता में एटक कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक में इस्पात मजदूरों का वेज-रिवीजन, पेंशन, बोनस, लीव इन्कैशमेंट पर प्रबंधन के नकारात्मक रवैया के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार और सेल प्रबंधन दोनों मिलकर मजदूरों के हक पर हमला कर रहे हैं। इस्पात मजदूरों की लंबित मांगों पर सेल प्रबंधन चुपचाप बैठा है। मजदूरों में इसके खिलाफ काफी आक्रोश है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाइसेंस पर घर दिया गया। रिनुअल का समय आया, तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त भार असहनीय है, जिसका मोर्चा विरोध करता है। प्रबंधन को अविलंब उसे वापस करने की चेतावनी दी। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से 19 सितम्बर को गांधी चौक पर महाधरना होगा। मौके पर एटक के रामश्रय प्रसाद सिंह, बिरेन्द्र तिवारी, सीटू के बीढी प्रसाद, एक्टू के देवदीप सिंह दिवाकर, एआईटीयूसी के मोहन चौधरी, झारखंड मजदूर यूनियन के पीएन पांडेय आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें