Bokaro News: कोटपा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वसूला 4 हजार जुर्माना

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: डीसी और एसपी के आदेश पर, चास, माराफारी, नावाडीह, और जागेश्वर बिहार में तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी की गई। अभियान में 14 दुकानदारों को नियमों का उल्लंघन करने पर ₹4,300 का अर्थदंड लगाया गया। दुकानदारों को कोटपा-2003 के तहत सभी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

Bokaro News: कोटपा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वसूला 4 हजार जुर्माना

Bokaro News: डीसी व एसपी के निर्देशानुसार सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रभावी अनुपालन व तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के चास, माराफारी थाना क्षेत्र, नावाडीह, जागेश्वर बिहार में जांच व छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा कोटपा-2003 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 दुकानदारों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए ₹4,300 का अर्थदंड वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को खुली सिगरेट की बिक्री नहीं करने तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

प्रशासन ने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से कोटपा-2003 के सभी प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: कोटपा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी, वसूला 4 हजार जुर्माना