
दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, दो के सिर पर लगी चोट
पेटरवार में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पर लेपो गांव के टर्निंग प्वाइंट पर दो बाइकों के बीच टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें से एक युवक दुर्घटना के बाद भागने में सफल रहा। घायलों को सिर में चोट लगी है।
पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के लेपो गांव के टर्निंग प्वाइंट पर दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार को दिन के करीब 11:00 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दो घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, जबकि घायल एक अन्य युवक सचिन कुमार(23 वर्ष) ने दुर्घटना ग्रस्त बाइक को लेकर भागने में सफल रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किये गए दोनों लोगों को सिर में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बरई कला पंचायत के तेतरिया टांड टोला निवासी कृष्णा नंद महतो(60 वर्ष) अपनी बाइक में सवार होकर अपनी बेटी से मिलने महुआ टांड थाना क्षेत्र के जगेसर पुन्नू जा रहे थे, कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के कुसुम डीह गांव निवासी सुनील प्रजापति(20 वर्ष) व सचिन कुमार (23 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के खुट्टा बाबा मंदिर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी बीच लेपो गांव स्थित लेपो टर्निंग प्वाइंट पर दोनों बाइक के बीच टक्कर हो गयी, जिसके कारण दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


