राजाबेड़ा में ऑटो पलटने से तीन घायल

Jan 15, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चंद्रपुरा में राजा बेड़ा रेल पुल के निकट एक ऑटो पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में किया गया। वे पिछरी में दामोदर हथिया पत्थर मेला देखकर दुगदा लौट रहे थे। ऑटो चालक रंजीत कुमार भी घायलों में शामिल हैं।

राजाबेड़ा में ऑटो पलटने से तीन घायल

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा-फुसरो मार्ग पर राजा बेड़ा रेल पुल के निकट सवारी से भरी एक ऑटो के पलटने से तीन लोग घायल हो गए। सभी का इलाज डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में कराया गया। बताया गया है कि सभी लोग पिछरी में दामोदर हथिया पत्थर मेला देखकर अपने घर दुगदा लौट रहे थे। इसी क्रम में घूमावदार सड़क रहने से ऑटो पलट गई। इसमें चालक रंजीत कुमार समेत बैठे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को वहां से डीवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके आवास भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;