बीएसएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में लीडरशिप वर्कशॉप शुरू

Apr 08, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की होगी रोकथाम : डॉ नवाबएचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की होगी रोकथाम : डॉ नवाबएचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की

बीएसएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में लीडरशिप वर्कशॉप शुरू

बोकारो ,प्रतिनिधि। बीएसएल के निदेशक प्रभारी की पहल पर मानव संसाधन विकास केंद्र में 7 से 9 अप्रैल तक रीडिफाइनिंग लीडरशिप फॉर सेफ एंड हाई परफॉरमेंस विषय पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिशासी अधिकारियों में प्रो-एक्टिव, सुरक्षा-उन्मुख और सिस्टम-ड्रिवन नेतृत्व शैली विकसित करना है। ताकि संयंत्र में तैयारियों, सहयोग और निरंतर उच्च प्रदर्शन की संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। प्रथम बैच के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी थीं। इस कार्यशाला में कुल 26 महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक डी के सक्सेना और पी के वर्मा ने मेंटर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान रांची के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सीजीएम अतनु मुखर्जी व चंद्रनाथ द्वारा फैकल्टी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस सघन प्रशिक्षण मॉड्यूल में सुरक्षा दृष्टिकोण, उत्कृष्टता, प्रणाली विश्वसनीयता का निर्माण और प्रो-एक्टिव नेतृत्व संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा और समूह गतिविधियां शामिल की गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।