
चिनिकिरो ने गोटेबेरा को एक गोल से हराया
संक्षेप: नावाडीह के ऊपरघाट स्थित कडरूखुटा में जेएमबी सरना स्पोर्टिंग क्लब द्वारा तीन दिवासीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच चिनिकिरो और गोटेबेरा के बीच खेला गया, जिसमें चिनिकिरो की टीम ने...
नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कडरूखुटा में रविवार को जेएमबी सरना स्पोर्टिंग क्लब कडरूखुटा द्वारा तीन दिवासीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बारुटांडी में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एजेएसडीजी समिति के अध्यक्ष लालू मुर्मू व समाजसेवी फेनीराम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच चिनिकिरो बनाम गोटेबेरा के बीच खेला किया गया। इस दौरान चिनिकिरो की टीम ने एक गोल देकर उद्घाटन मैच जीत लिया। बिनोद मुर्मू, बहादुर हेम्ब्रम, बासुदेव सोरेन, गुलाब हेम्ब्रम, बंशीलाल किस्कू, रामलाल मुर्मू, उमेश मुर्मू, मिहीलाल मुर्मू, महेन्द्र, नरेश, छोटू आदि मौजूद रहे। मैच देखने काफी संख्या में स्थानीय व आसपास इलाके से ग्रामीण पहुंचे हुए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




