भूलन खेतको विद्यालय से तड़ित चालक यंत्र चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको में रात के समय अज्ञात चोरों ने तड़ित चालक यंत्र चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापिका बिनांजली ने इस घटना की शिकायत पेटरवार थाना में की है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने विद्यालय की छुट्टी के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।

भूलन खेतको विद्यालय से तड़ित चालक यंत्र चोरी

पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको में लगा तड़ित चालक यंत्र को अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात्रि में चोरी कर ली। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिनांजली ने पेटरवार थाना को एक लिखित शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रति प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) को भी दी है। पेटरवार थाना को दिए आवेदन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको में लगा तड़ित चालक यंत्र बीते 8 जनवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों की ओर से चोरी करने की जानकारी ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मुझे फोन के माध्यम से दी।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में छुट्टी हो जाने के बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।