अंगवाली में दो सरकारी स्कूलों में चोरी

Jan 12, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

अंगवाली में दो सरकारी स्कूलों, राजकीय मध्य विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, में चोरी हुई। चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़कर कई कीमती सामान चुरा लिए। यह घटना शनिवार रात को हुई। शिक्षक ने रविवार सुबह चोरी की जानकारी दी। ग्रामीणों ने रात में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है।

अंगवाली में दो सरकारी स्कूलों में चोरी

अंगवाली में दो सरकारी स्कूलों में चोरी अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित दो सरकारी स्कूलों क्रमशः राजकीय मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में दरवाजे पर लगे ताला तोड़कर कई कीमती सामान चुराने में चोर कामयाब रहे। यह चोरी की घटना बीते शनिवार की रात की बताई जा रही है। रविवारीय छुट्टी के दिन इसकी जानकारी तब मिली जब एक शिक्षक ने प्रातः आठ बजे कमरा निर्माण के लिए संवेदक द्वारा गिट्टी लदा ट्रैक्टर के प्रवेश के लिए मुख्य दरवाजे को खोला। इसी दौरान जब वे कार्यालय की ओर गए तो ताला टूटे हुए हालत में नीचे फेंका पाया।

फिर कंप्यूटर कक्ष की ओर गए तो दरवाजे पर लगा तीनों ताला टूटा हुआ था। कमरे से कंप्यूटर के छह बैटरी में से दो गायब पाया गया। इसी तरह इसी संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, जो यहां से एक किमी की दूरी में है, वहां का भी ताला तोड़कर कमरे से दो सीलिंग पंखा, बड़ा डेग, एमडीएम के बचा हुआ राशन आदि गायब थे। पेटरवार थाने को इसकी सूचना दे दी गई है ।मुखिया धर्मेंद्र कपरदार द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति में जायजा लिया गया है। यहां के ग्रामीणों ने विभाग द्वारा रात्रि प्रहरी रखने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।