Bokaro News: तेनुघाट में श्रीमद् देवी महापुराण भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ
Bokaro News: तेनुघाट के न्यू मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की स्मृति में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी महापुराण भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। 19 अक्टूबर तक चलने वाले आयोजन का उद्घाटन चित्रगुप्त महतो ने किया। कथा वाचक आशुतोष चैतन्य जी महाराज देवी भागवत की कथा सुना रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा और भजन में शामिल हो रहे हैं।

Bokaro News: तेनुघाट शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तेनुघाट के न्यू मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी महापुराण भक्ति एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की पुण्य स्मृति में 19 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य योगेंद्र प्रसाद के भाई चित्रगुप्त महतो ने किया। ज्ञान यज्ञ के कथा वाचक श्रीब्रह्मचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज (त्रिदण्डी आश्रम, शंकराचार्य आश्रम, मध्य प्रदेश) हैं, जो अपने मुखारविंद से देवी भागवत की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों, शक्ति उपासना और नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है।
आयोजक दया शंकर गुप्ता ने बताया कि उर्मिला गुप्ता की स्मृति में यह आयोजन किया गया है ताकि क्षेत्र में भक्ति और धर्म का प्रचार-प्रसार हो। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंच रहे हैं। भजन मंडली द्वारा भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। विशेष अतिथि के रूप में तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव उपस्थित रही।


