Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTemporary Bamboo Bridges to be Built for Chhath Festival at Garga River in Chas
गरगा नदी छठ घाट में बनेगा सात अस्थायी बांस की पुल

गरगा नदी छठ घाट में बनेगा सात अस्थायी बांस की पुल

संक्षेप:

गरगा नदी छठ घाट में बनेगा सात अस्थायी बांस की पुलगरगा नदी छठ घाट में बनेगा सात अस्थायी बांस की पुलगरगा नदी छठ घाट में बनेगा सात अस्थायी बांस की पुलगरग

Oct 16, 2025 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम की ओर से गरगा नदी में सात अस्थानीय बांस की पुल बनाया जाएगा। जिसमें राणा प्रताप नगर सूर्य मंदिर के समीप, कुंवर सिंह कॉलोनी, चेक पोस्ट के पास, प्रभात कॉलोनी, तारानगर, सिंगारी जोरिया , कैलाश नगर छठ घाट के पास और गांधी चौक भोजपुर कॉलोनी के समीप अस्थायी बांस पुल बनेगा शामिल है। बुधवार को अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने अस्थायी पुल निर्माण व छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस बाबत एएमसी ने बताया कि छठव्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा नही हो इसको लेकर विशेष अभियान के तहत छठ घाटों की साफ-सफाई, वार्ड मोहल्लों से छठ घाटों तक संपर्क पथ में रौशनी, सफाई में निगमकर्मियों को डबल पालियों में लगाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब की सीसीटीवी से रहेगी निगरानी: दीपावली पर्व के बाद गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब में पूजा सामाग्री सहित मूर्तियों के विसर्जन को लेकर निगम सफाईकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छठ घाटों को तैयार करने को लेकर निगम कर्मी महीनों से जुटे होते है, बावजूद घाटों पर पूजा सामाग्रियों के विसर्जन से गंदगी होती है। ऐसे कार्यो के रोकथाम को लेकर निगम प्रशासन की ओर से अब सख्ती होगी। सीसीटीवी कैमरा से नदी, तालाब की निगरानी रहेगी। इस बाबत निगम एएमसी ने बताया कि तालाब, नदी के समीप पूजा साग्रामी सहित मूर्तियों के विसर्जन को लेकर घेरा बना रहेगा। चिन्हित घेरा में ही मूर्ति, पूजा सामाग्रियों का विसर्जन किया जाना है। ऐसा नही करने पर निगम की ओर से जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छठ घाट पर निगम सहायता केन्द्र व गोताखोर की टीम रहेगी अलर्ट: गरगा, सोलागिडीह छठ घाट में छठ पर्व के शाम की अर्घ्य के साथ निगम की सहायता केन्द्र और गोताखोर की टीम अलर्ट रहेगी। इसको लेकर एएमसी की ओर से कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब में अर्घ्य के दौरान छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छठ पर बनी निगम सहायता केन्द्र पर त्वरित संपर्क किया जा सकेगा। वही अत्याधिक भीड के नियंत्रण सहित सुविधा को लेकर ड्रोन से भी घाटों पर निगरानी रहेगी। वर्जनः दीपावली व छठ पर्व को लेकर वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी जोन पदाधिकारी को कार्यो के अवलोकन पर लगाया गया है। गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब की साफ सफाई किया जा रहा है। गरगा छठ घाट पर सात अस्थायी बांस के पुल बनेंगे। ------संजीव कुमार, अपर नगर आयुक्त, चास नगर निगम