Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, बोकारो
share

Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने गुरुजनों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्राचार्या द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर हुआ। अंत में शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Bokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा यादव और प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्या ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्य और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक निदेशक स्व. कैप्टन आरसी यादव को श्रद्धांजलि दी गई।

समापन पर शिक्षकों को स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम