पेज की लीड: स्वामी विवेकानंद को जयंती पर जगह-जगह नमन किया गया
स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती 12 जनवरी को बेरमो में मनाई गई। फुसरो के अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन और पूर्व छात्र कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंद्रपुरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी समारोह आयोजित हुआ।

पेज की लीड: स्वामी विवेकानंद को जयंती पर जगह-जगह नमन किया गया बेरमो, हिटी। स्वामी विवेकानंद को 12 जनवरी को 163वीं जयंती पर बेरमो में जगह-जगह नमन किया गया। फुसरो के अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस सह पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुरूआत विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, भाजपा बेरमो विस के युवा नेता प्रकाश कुमार सिंह एवं पूर्व बैच के भैया-बहनों के द्वारा सामूहिक रूप से विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर की गई। यहां पूर्व छात्र कार्यकारिणी का गठन किया।
सचिव रोहित मित्तल, सह सचिव एसके सिंह, अध्यक्ष मनिंद्र कुमार, उपाध्यक्ष शशि रंजन सिंह, संयोजक दीपक अग्रवाल, मिशा कुमारी व रूपा का चयन हुआ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती तथा पुरातन छात्र समारोह मनाया गया। अध्यक्ष ओम शंकर सिंह, सचिव सुमित बंसल व मुख्य अतिथि असैनिक अभियन्ता रामलखन कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे बताया। कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में अतिथि में वरिष्ठ पूर्व छात्रा डॉ आदिति अनंत व उनकी माता रही। शुरुआत सचिव धीरज पांडे व प्रधानाचार्या रूमी सरकार तथा अतिथि में पूर्व छात्रा डॉ अदिति अनंत एवं उनकी मां प्रीति कुमारी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की छाया चित्र पर पुष्पार्चन कर की गई। चंद्रपुरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में जयंती पर पूर्व छात्र सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि आनंद महतो तथा विशिष्ट अतिथि कुलदीप कुमार, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य दिनेश बरनवाल, प्रधानाचार्य राजेश पांडेय व संजय गिरि ने संबोधित किया। केवि चंद्रपुरा में प्राचार्य संजय प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने संबोधित किया। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्राचार्या शर्मिला सिंह ने स्वामी जी के व्यक्तित्व प्रर प्रकाश डाला। 1. फुसरो के अनपति देवी में स्वामी जी की जयंती पर अतिथि व अन्य। 2. चंद्रपुरा के तेलो में सशिविमं में स्वामी जी की जंयती पर नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


