बुद्ध नारायण यादव ने साधु शरण के लिए मांगा समर्थन
Feb 16, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
चास में महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप के समर्थन में बुद्ध नारायण यादव और घनश्याम चौधरी ने जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि साधु शरण गोप की लोकप्रियता शहर और गांव दोनों में समान है। उनके मेयर बनने से चास और बोकारो के लोगों में खुशी है। यह परिवर्तन और विकास की गारंटी है।

चास प्रतिनिधि। महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप के समर्थन में बुद्ध नारायण यादव और घनश्याम चौधरी ने चास में जनसंपर्क चलाया। उनके पक्ष में वोट अपील किया। कहा साधु शरण गोप अकेले ऐसे उम्मीदवार, जिनका लोकप्रियता शहर और गांव में एक समान है। शहर और गांव के बीच के मजबूत कड़ी हैं। उनके मेयर बनने से न सिर्फ चास बल्कि बोकारो के लोगों में हर्ष है । साधु शरण गोप की उम्मीदवारी से ईमानदारी, न्याय, सुचिता की राजनीति पसंद लोगों में खुशी का लहर है। चास में परिवर्तन होना निश्चित है। साधु शरण गोप विकास की गारंटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


