Bokaro News: चलकरी से अपहृत दोनों बच्चियों को पेटरवार पुलिस ने किया बरामद
Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र की चलकरी से अपहरण की गई दोनों बच्चियों को थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने सफलतापूर्वक बरामद किया। मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्चियों को उनके माता-पिता के हवाले किया गया। मामले में कार्रवाई त्वरित और गंभीरता से की गई।

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी से अपहरण की गई दोनों बच्चियों को थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने न केवल बरामद करने में सफलता प्राप्त की, बल्कि प्राथमिक अभियुक्तों को मेडिकल टेस्ट कराकर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। जिन प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ,उनमें चलकरी गांव निवासी सागर करमाली के पुत्र सुबोध कुमार(18 वर्ष) और कामेश्वर रविदास का पुत्र शामिल हैं। पेटरवार पुलिस की ओर से बरामद की गई बच्चियों को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। इस बाबत चलकरी गांव निवासी बच्चियों के पिता ने पेटरवार थाना में उक्त आरोपियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया था।
पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिनों के अंदर न केवल दोनों बच्चियों को बरामद की, बल्कि प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल के शिकंजों के पीछे पहुंचा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


