लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गरिमा और सुरक्षा के साथ आयोजित हों, इसके लिए सभी विभागीय समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से मार्च-पास्ट, राष्ट्र गान एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर जोर दिया। वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-नियंत्रण, ट्रैफिक प्लान, पुलिस बल की तैनाती, इमरजेंसी रिस्पांस की तैयारी सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों व मेजर को निर्देश दिया।
मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।