जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश परीक्षा संपन्न
बोकारो के रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 1971 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। 23 मार्च को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और नामांकन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी।
बोकारो, प्रतिनिधि। जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में कक्षा 6, 7, 8 व 9 वीं में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिला शिक्षा पदाधिकारी सह एसओई नोडल पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा के पर्यवेक्षण में शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 वीं में प्रत्येक कक्षा के लिए 40-40 सीटें व कक्षा 9 के लिए 120 सीटें निर्धारित हैं। इन सीमित सीटों के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में चारो कक्षा के लिए जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चास में कुल 1971 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं व विद्यालय प्रशासन व शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। केंद्र अधीक्षक हरे कृष्ण वागभट्ट ने बताया परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई व विद्यार्थियों और अभिभावकों में विद्यालय में नामांकन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले में संचालित 3 उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा तक में नामांकन को लेकर एक साथ तीनों स्कूल में प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। राम रूद्र स्कूल आफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनलाइन आवेदन जमा हुआ था। आदर्श विद्यालय योजना के तहत बोकारों जिला में संचालित जिला रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस कसमार व सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रामरुद सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार ने बताया 23 मार्च को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके पूर्व स्कूलों में नामांकन लेने को लेकर 15 मार्च को एडमिशन टेस्ट लिया गया। उन्होंने बताया 24 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक मेरिट लिस्ट के अनुरुप चयनित विद्यार्थियों का नामांकन होगा। इसके बाद छह अप्रैल को विद्यालय में आरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


