Bokaro News: शिक्षा में एआई की भूमिका पर पीएएस के विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्क

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: शिक्षा में एआई की भूमिका पर पीएएस के विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्कशिक्षा में एआई की भूमिका पर पीएएस के विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्क

Bokaro News: शिक्षा में एआई की भूमिका पर पीएएस के विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्क

Bokaro News: दी पेंटिकोस्टल असेंबली स्कूल (पीएएस) में गुरुवार को मध्य एवं माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने कविता-पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी भाषण-कला, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, विचारशीलता और मंच संचालन कौशल ने सभी को प्रभावित किया। कक्षा छह के विद्यार्थियों ने सस्वर कविता-पाठ में भाव, लय और अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा सात और आठ के प्रतिभागियों ने सशक्त तर्कों, तीखे प्रत्युत्तरों और आत्मविश्वासपूर्ण वक्तव्यों से वाद-विवाद प्रतियोगिता को रोचक बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा नौ और दस की अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसका विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा को हानि की तुलना में अधिक लाभ पहुंचाएगी।

पक्ष और विपक्ष के वक्ताओं ने शिक्षा में एआई की संभावनाओं, चुनौतियों तथा नैतिक पहलुओं पर तथ्यपूर्ण और विचारोत्तेजक तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिवाद और समापन वक्तव्यों के दौरान विद्यार्थियों ने सूझ-बूझ, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी वक्तृत्व कौशल का परिचय दिया। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा केवल उत्तर देना नहीं, बल्कि प्रश्न करना, विचार करना और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना सिखाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।