Bokaro News: एसएस कॉलेज चास में प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, जांच की उठी मांग

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: बोकारो के एसएस कॉलेज चास में सोमवार को छात्रों ने प्रशासनिक अराजकता, वित्तीय अनियमितताओं और सचिव की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन में पारदर्शिता की कमी और भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए। छात्रों ने वित्तीय गड़बड़ियों की जांच और सम्मान की रक्षा की मांग की।

Bokaro News: एसएस कॉलेज चास में प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, जांच की उठी मांग

Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एसएस कॉलेज चास में कथित प्रशासनिक अराजकता, वित्तीय अनियमितताओं और सचिव की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र संगठन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता युगदेव महथा और सोनू राय ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन में पारदर्शिता का अभाव है तथा वर्तमान सचिव की मनमानी के कारण शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में कथित रूप से भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

छात्रों ने हाल ही में कॉलेज में चलाए गए पौधारोपण अभियान में भी वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही कॉलेज के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मुद्दा उठाते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में पारदर्शी प्रशासन, निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया और कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। छात्र संगठन ने सचिव की कार्यशैली पर रोक लगाने, कथित अवैध नियुक्तियों एवं भाई-भतीजावाद की निष्पक्ष जांच कराने, पौधारोपण अभियान में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कराने तथा कर्मचारियों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में सार्वजनिक माफी की मांग की। हालांकि अनियमितता को लेकर कॉलेज प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई बात नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।